Headlines

शिवपुरी में कट्टे लहराते किशोर का वीडियो वायरल:गैंगस्टर गाने पर बनाई रील; हथियार और उम्र की हो रही पड़ताल




शिवपुरी के लुकवासा क्षेत्र में एक संभावित नाबालिग का अवैध हथियारों के साथ वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल वीडियो में दिख रहे युवक की उम्र का सत्यापन कर रही है। वायरल वीडियो में एक किशोरनुमा युवक दोनों हाथों में देशी कट्टे जैसे हथियार लहराता दिख रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में गैंगस्टर थीम का गाना बज रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर स्टेटस और रील्स के जरिए तेजी से प्रसारित हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि ऐसे वीडियो युवाओं में गलत संदेश देते हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। एसडीओपी संजय मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही लुकवासा चौकी पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता, हथियारों की वैधता और वीडियो में दिख रहे युवक की उम्र का सत्यापन कर रही है। जांच में किसी प्रकार का अपराध पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *