Headlines

टिपरुंग में पहली से पांचवीं तक एक ही शिक्षक, पढ़ाई पर असर



भास्कर न्यूज | कटगी ग्राम टिपरुंग की शासकीय प्राथमिक शाला में एकल शिक्षकीय व्यवस्था होने से पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एक ही शिक्षक पर सभी कक्षाओं के बच्चों की उपस्थिति दर्ज करने से लेकर उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कसडोल से अतिरिक्त शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामवासियों का कहना है कि शाला में एकल शिक्षकीय व्यवस्था को देखते हुए शिक्षा व्यवस्था सुचारू करने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल ने 6 अगस्त को वागेन्द्र देवांगन, सहायक शिक्षक एलबी, शासकीय प्राथमिक शाला मानाकोनी को शैक्षणिक कार्य के लिए प्राथमिक शाला टिपरुंग में उपस्थित होने का आदेश दिया था। ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक ने अब तक टिपरुंग में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शासकीय प्राथमिक शाला मानाकोनी में शिक्षक अतिशेष होने के बावजूद प्रभारी प्रधान पाठक द्वारा वागेन्द्र देवांगन को कार्यमुक्त नहीं किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *