हरियाणा के नारनौल में रक्षाबंधन पर्व के बाद यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी और फुलेरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन के संचालन से नारनौल, अटेली, निजामपुर सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों से यात्रा
.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल 29 से 31 अगस्त तक तीन ट्रिप तथा 4 से 7 सितंबर तक चार ट्रिप संचालित की जाएगी। ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 4:15 बजे रवाना होकर सुबह 9:20 बजे फुलेरा पहुंचेगी।

नारनौल का रेलवे स्टेशन
राजस्थान के लोगों को भी लाभ
वहीं, गाड़ी संख्या 09718 फुलेरा-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल फुलेरा से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर शाम 5:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इससे नारनौल के साथ-साथ राजस्थान के लोगों को भी लाभ होगा।
इन स्टेशनों पर रुकेगी
रेवाड़ी से चलने वाली स्पेशल ट्रेन सुबह 5:19 बजे नारनौल स्टेशन पहुंचेगी और 5:21 बजे रवाना होगी। इसके अलावा ट्रेन का अटेली स्टेशन पर सुबह 5:03 से 5:05 बजे तथा निजामपुर स्टेशन पर 5:35 से 5:37 बजे ठहराव रहेगा। मार्ग में ट्रेन कुंड, डाबला, मावंडा, नीमकाथाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर भी रुकेगी।
ये रहेगी वापसी
वापसी में फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल दोपहर 3:45 बजे नारनौल पहुंचेगी और 3:47 बजे रवाना होगी। निजामपुर स्टेशन पर 3:22 से 3:23 बजे तथा अटेली स्टेशन पर 4:02 से 4:04 बजे ठहराव रहेगा।
रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन में 13 साधारण श्रेणी के कोच और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे लगाए जाएंगे। रेलवे का मानना है कि रक्षाबंधन के बाद अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले यात्रियों को इस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन से काफी सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर यात्री दबाव भी कम होगा।
