पूर्णिया में 3 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार:पिकअप से 12 मवेशियों को ले जा रहे थे, एनएच पर पुलिस ने की नाकाबंदी




पूर्णिया में कसबा थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-27 पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने एक महिंद्रा पिकअप को रोका। वाहन में अवैध तरीके से लादे गए 12 मवेशियों को बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से तीन पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल किए गए पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि रहिका टोला हाजीनगर, गढ़नैली वार्ड संख्या-08 के पास एनएच-27 सड़क मार्ग से पिकअप के जरिए मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही है।
सूचना मिलते ही कसबा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की और सघन वाहन जांच शुरू कर दी। 3 में से दो तस्कर सुपौल के हैं
पिकअप वाहन की जांच करने पर उसमें लादे गए कुल 12 मवेशी पाए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को वाहन से बाहर निकालकर सुरक्षित जब्त कर लिया। बरामद मवेशियों में 4 दुधारू गाय, 3 सामान्य गाय, 1 भैंस और 4 बछड़े थे। पुलिस ने मौके से ही वाहन में सवार तीन तस्करों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में सुपौल जिला के मुंगरार निवासी वाहन चालक 25 वर्षीय चंदन कुमार, सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बररेवा निवासी 22 वर्षीय सलेन कुमार और कटिहार ज़िला के मनसाही थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय मो. इस्माईल शामिल हैं ।

कसबा थाना में मामला दर्ज
कसबा थाना कांड संख्या 415/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया, साथ ही इस पशु तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *