Headlines

टीकमगढ़ में गंजी खाना ग्राउंड के पास ई-रिक्शा फिर पलटा:बार-बार हादसों के बाद भी मरम्मत नहीं, सड़क पर बने गड्ढे




टीकमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गंजी खाना ग्राउंड के सामने सड़क पर बना गहरा गड्ढा एक बार फिर हादसे की वजह बन गया। शनिवार को इस मार्ग से गुजर रहा एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। गनीमत रही कि चालक और ई-रिक्शा में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन लगातार दूसरी बार हुए इस हादसे ने नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है। कुछ समय पहले इसी गड्ढे में एक टैक्सी पलट गई थी। नगर पालिका ने ध्यान न दिए जाने पर स्थानीय टैक्सी चालक इसरार खान ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर खुद ईंट, पत्थर और मिट्टी डालकर गड्ढे को भरा था। उस समय मामले की गूंज तो हुई, लेकिन प्रशासन ने स्थायी रूप से सड़क का पैचवर्क या मरम्मत कार्य नहीं कराया। बारिश के पानी से गहरा हुआ गड्ढा बारिश का पानी जमा होने के कारण गड्ढा और अधिक गहरा हो गया है। सड़क के मोड़ पर स्थिति होने की वजह से वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे रोजाना दोपहिया और चारपहिया वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं। इस ढर्रे को लेकर स्थानीय निवासियों में नगर पालिका के प्रति भारी गुस्सों है। सड़क के डामरीकरण की मांग स्थानीय लोगों ने नगर पालिका सीएमओ और जिला प्रशासन से गंजी खाना ग्राउंड के सामने की सड़क का तुरंत डामरीकरण और पैचवर्क कराने की मांग की है ताकि कोई बड़ी जनहानि न हो। नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया का कहना है कि संबंधित सड़क की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा के दृष्टिगत गड्ढे को तुरंत भरवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *