![]()
पूर्णिया में दिनदहाड़े मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। दूसरा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना के. हाट थाना क्षेत्र की है। टोटो सवार से मोबाइल छीन कर भाग रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को लॉयन्स क्लब से आगे पंचमुखी मंदिर के पास आर-15 (R15) बाइक सवार दो बदमाश एक टोटो सवार व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान टोटो पर सवार महिला और छोटा बच्चा असंतुलित होकर गिरने से बाल-बाल बचे। शोर सुनकार स्थानीय लोगों ने पीछा करना शुरू किया। इस बीच बाइक सवार अपराधी पंचमुखी मंदिर के पास लगे पुलिस बैरिकेड से टकरा गया। टक्कर के बाद गाड़ी छोड़कर एक अपराधी विकास कुमार मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे अपराधी रामनगर वार्ड 11 निवासी आशीष कुमार को आक्रोशित भीड़ ने मौके पर ही धर दबोचा। भीड़ ने पहले पीटा फिर पुलिस के हवाले किया अपराधियों की बाइक बिना रजिस्ट्रेशन की थी। भीड़ ने आशीष कुमार को पकड़ का जमकर पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में के. हाट थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। लगातार हो रही वारदातों से आक्रोश यह कोई पहली घटना नहीं है। ठीक एक दिन पहले, गुरुवार को सहायक खजांची थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास भी दिनदहाड़े चोरी की कोशिश कर रहे एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था और जमकर धुनाई कर दी थी। शहर के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार हो रही छिनतई और चोरी की वारदातों से आम नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है।
SSP ने बनाई है बाइकर्स टीम हालांकि कुछ दिन पहले ही पूर्णिया में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पूर्णिया के SSP शौर्य सुमन ने बाइकर्स टीम का गठन किया है। जिसमें 80 पुलिस कर्मी 40 बाइक पर सवार होकर 15 टीमों में गश्त करते रहेंगे। इन घटनाओं पर ही नियंत्रण पाने के लिए विशेष रूप से ‘बाइकर्स टीम’ का गठन किया गया है, जो संवेदनशील इलाकों में गश्त करेगी।
Source link
टोटो सवार से मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा:पूर्णिया में लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा, दूसरा मौके से फरार
