![]()
रींगस कस्बे में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रेलगाड़ी की चपेट में आने से 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। रेलवे ट्रैक के पास दो हिस्सों में मिला शव जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि महिला का शव दो टुकड़ों में मिला। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास जानकारी जुटाने के साथ परिजनों की तलाश शुरू की। बाद में मृतका की पहचान बस्सी पुलिस थाना जाजोद निवासी मंगली देवी (62) पत्नी बिरदूराम वर्मा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। 26 सितंबर को होगा पोस्टमार्टम घटना शाम के समय होने के कारण शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार अब 26 सितंबर को पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
Source link
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत:62 साल की मंगली देवी की मौत, प्लेटफार्म नंबर एक के पास हुआ हादसा
