![]()
कवर्धा जिले में रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सिंघनपुरी के पास सोमवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना विक्की ढाबा के सामने रात करीब 8:15 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जबलपुर की ओर से आ रहे गुजरात पासिंग ट्रेलर क्रमांक GJ 12 BZ 5062 और कवर्धा जिला पासिंग मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान के संबंध में फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
Source link
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत:कवर्धा में रायपुर-जबलपुर हाईवे पर हादसा, भीषण टक्कर में दोनों ने मौके पर तोड़ा दम
