ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से निकाल ले गए थे, 12 हजार रुपए की बैटरियां बरामद




मैहर जिले की बदेरा पुलिस ने खड़े ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई दो बैटरियां बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को ग्राम लटागांव निवासी विमल रावत (कोल) (33) ने बदेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि उसने अपने दोनों ट्रैक्टर घर के सामने खड़े किए थे। रात में परिवार के साथ सोने के बाद सुबह देखा तो दोनों ट्रैक्टरों से बैटरियां गायब थीं।
फरियादी की रिपोर्ट पर बदेरा थाने में अपराध क्रमांक 217/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों को ढूंढते हुए विवेक उर्फ विक्की गुप्ता (35) और बंदे पटेल उर्फ छोटू पटेल (21) को पकड़ा। दोनों ग्राम लटागांव, थाना बदेरा, जिला मैहर के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बैटरियां बरामद कर जब्त कीं। बरामद सामान की कीमत करीब 12,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार की शाम को मैहर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें उपजेल मैहर भेजने का आदेश दिया।
यह कार्रवाई बदेरा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *