![]()
उमरिया जिले के सलैया गांव में सोमवार को 11वीं कक्षा की दो छात्राओं को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों छात्राएं बुरी तरह घायल हो गई हैं। एंबुलेंस से दोनों छात्राओं को फौरन उमरिया जिला अस्पताल ले जाया गया। मोड़ पर सामने से आ गया बेकाबू ट्रैक्टर घायल छात्राओं के नाम आरती यादव और मीना यादव हैं, जो सलैया गांव की ही रहने वाली हैं। परिजनों के मुताबिक वे दोनों को हाईवे तक छोड़ने जा रहे थे, तभी रास्ते में मोड़ पर सामने से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसा इतना खतरनाक था कि छात्राओं के पैरों और शरीर में गहरी चोटें आई हैं। 108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठे हो गए। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से दोनों छात्राओं को फौरन उमरिया जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कटनी भेजा जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने छात्राओं का शुरुआती इलाज किया। हालांकि, उनके शरीर में गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों छात्राओं को कटनी रेफर कर दिया है।
Source link
ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 छात्राएं गंभीर:चंदिया में परिजनाें के साथ स्कूल जा रही थी; हालत गंभीर, कटनी रेफर
