Headlines

डंडे-पाइप से हमला, शरीर पर चोटों के निशान…:भिंड में घर के बाहर 50 वर्षीय व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, जान से मारने की धमकी दी




भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र के विरगवां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने 50 वर्षीय व्यक्ति से मारपीट कर दी। रविवार शाम आरोपियों ने डंडे, प्लास्टिक पाइप और लात-घूंसों से हमला किया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत पर मेहगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विरगवां निवासी दुर्ग सिंह भदौरिया (50) रविवार को अपने बेटे दीपक भदौरिया के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने शिकायत में बताया कि शाम करीब 5 बजे वह घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव के मधुराज सिंह भदौरिया, गोलू भदौरिया, सचिन भदौरिया और विकास भदौरिया स्विफ्ट कार से वहां पहुंचे। पहले गाली-गलौज की फिर हमला कर दिया
आरोप है कि चारों ने पुरानी रंजिश को लेकर दुर्ग सिंह से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मधुराज और गोलू ने डंडे से मारपीट की। सचिन ने प्लास्टिक पाइप से हमला किया, जबकि विकास ने लात-घूंसों से मारपीट की। हमले में दुर्ग सिंह की पीठ, कूल्हे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। शोर सुनकर उनका बेटा दीपक और भतीजा अवधेश मौके पर पहुंचे। दोनों ने बीच-बचाव कर दुर्ग सिंह को बचाया। अगली बार जान से खत्म करने की धमकी का आरोप दुर्ग सिंह ने शिकायत में बताया कि मारपीट के बाद आरोपी जाते समय धमकी देकर गए। आरोपियों ने कहा कि आज तो बच गया, अगली बार दिखाई दिया तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *