Headlines

डबवाली बीजेपी नेताओं में फिर विवाद शुरू, जिलाध्यक्ष को घेरा:पार्टी कार्यक्रम स्थगित कराने का आरोप, प्रधान बोले-लोगों को करानी थी बीजेपी ज्वॉइन




सिरसा जिले के डबवाली में बीजेपी संगठन नेताओं में फिर से नया विवाद शुरू हो गया है। कालांवाली के बीजेपी नेताओं ने जिलाध्यक्ष को घेरा है। इस बार कालांवाली के बीजेपी नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर पार्टी कार्यक्रम स्थगित करवाने का आरोप लगाया है। यह प्रोग्राम आज वीरवार को झीड़ी गांव में होना है। ऐसे में संशय बन गया है। इसे लेकर बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह देसूजोधा और टिशू प्रधान ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विवादित पोस्ट डालकर नाराजगी जताई है। बीजेपी नेता टिशू प्रधान ने बताया कि उन्होंने हलका प्रधान राजेंद्र देसूजोधा के साथ मिलकर झीड़ी गांव में वीरवार को प्रोग्राम रखा हुआ है। इसमें करीब 100 लोगों को पार्टी में ज्वाइन करवाना है। कुछ नए वर्कर तो कुछ दूसरी पार्टी को छोड़कर शामिल होने हैं। मगर जिलाध्यक्ष की ओर से इस प्रोग्राम को रद्द करवाने के लिए प्रयास किए गए और आयोजकों के पास फोन करने का आरोप लगाया है। इसका उनको पता चल गया है और उन्होंने समर्थकों को अवगत करवा दिया है। प्रोग्राम तय है। उनकी ओर से पार्टी व संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष इसे होने देना नहीं चाह रही। इसी बात का उन्होंने विरोध किया है और इस बारे में संगठन शीर्ष नेतृत्व में अवगत करवाएंगे। देसूजोधा ने पोस्ट में लिखा-बेशर्मी की हद होती है डबवाली बीजेपी जिलाध्यक्ष के खिलाफ कालांवाली के बीजेपी नेता एक तरफा विरोध में आ गए हैं और संगठन में उनके प्रति खुलकर नाराजगी जताने लगे हैं। कालांवाली विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार रहे राजेंद्र सिंह देसूजोधा ने पोस्ट डालकर आरोप लगाया है कि उनका कार्यक्रम स्थगित करवाने की कोशिश की जा रही है। ये कोशिश उनके लिए नाकाम रहेगी। टिशू प्रधान ने भी पोस्ट डाली है कि उनको पता है कि वे कुछ दिनों के लिए मेहमान है। अभी भी उनके चापलूस अंधेरे में हैं। देसूजोधा-टिशू पहले भी जता चुके नाराजगी इससे पहले भी बीजेपी नेता राजेंद्र देसूजोधा और टिधान ने विवादित पोस्ट डालकर जिलाध्यक्ष के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन ठीक-ठाक चला। अब दोबारा से एक-दूसरे पर पोस्ट डाल दी है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। अभी जिलाध्यक्ष का कोई बयान नहीं आया है। टिशू प्रधान द्वारा शुरूआती विवाद के बाद जिलाध्यक्ष के पांव छूकर माफी मांगी थी। इसका वीडियो वायरल हो गया तो मामला भड़क गया। टिशू ने भी दोबारा से विवादित पोस्ट डालनी शुरू कर दी और तब ये विवााद चला आ रहा है। पार्टी या संगठन की ओर से भी किसी ने हस्तक्षेप कर सुलझाने की कोशिश नहीं की। ये खबर पढ़िएं देसूजोधा की पोस्ट से सिरसा BJP में फिर बढ़ी तनातनी:संगठन सूची से नाम हटने पर गर्माया विवाद; लिखा- बिगड़ा तो छोडूंगा नहीं सिरसा जिले के डबवाली से बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा एक बार फिर कंट्रोवर्सी में आ गई हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं कालांवाली हलके के प्रतिनिधि राजिंद्र सिंह देसूजोधा ने जिलाध्यक्ष का सीधा नाम न लिखते हुए विवादित पोस्ट डालकर सबको चौंका दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने कालांवाली से बीजेपी उम्मीदवार रहे टिशू प्रधान का समर्थन करते लिखा-“मैं बड़ी जिम्मेदारी नाल लिख रहा हूं, कि जो टिशू प्रधान ने लिखया सी, ओह सच सी”। पढ़िएं पूरी खबर:::



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *