Headlines

डबवाली में भंगड़ा के जरिए नशे से बचाव का संदेश:युवा, बच्चे और आमजन ने मिलकर दिया 'नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो' का नारा दिया




सिरसा जिले में डबवाली के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में शनिवार को ‘भंगड़ा दी बीट–ड्रग फ्री स्ट्रीट’ थीम पर एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। डबवाली पुलिस, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इसे मिलकर आयोजित किया। इसमें युवा, बच्चे, महिलाएं और पुलिसकर्मी शामिल हुए। सभी ने भंगड़े की ताल पर ‘नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो’ का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की अपील की। एसपी ने लोगों से नशा तस्करों की जानकारी मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933 या पुलिस को देने को कहा। यहां देखें फोटो… नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस डबवाली पुलिस नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता कार्यक्रम और नशा मुक्ति शिविर भी चला रही है। कार्यक्रम में लायंस क्लब मंडी डबवाली सुप्रीम ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जिसमें 72 लोगों की जांच हुई। इस मौके पर डीएसपी ललित कुमार, एसडीएम योगेश दिल्होर और चेयरमैन देव कुमार शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *