![]()
मेरठ में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह स्वयं गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने नानू पुल से भोले की झाल तक पैदल और वाहन से विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सड़क की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, जल निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट, मोबाइल शौचालय और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों और बाइक एम्बुलेंस की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए दवाइयों तथा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था को हर समय दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने अधिकारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार निगरानी बनाए रखें और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यात्रा पूरी होने तक सभी व्यवस्थाएं पूरी क्षमता के साथ संचालित होती रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कई कांवड़ियों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की। श्रद्धालुओं ने बताया कि मार्ग पर चिकित्सा, पेयजल, सफाई और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था के कारण उनकी यात्रा सुगम बनी हुई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी शिकायत का तत्काल समाधान किया जाए। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार और जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। देखिए तस्वीरें
Source link
डीएम ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया:नानू पुल से भोले की झाल तक परखीं व्यवस्थाएं, श्रद्धालुओं से बातचीत की
