![]()
बैतूल में रानीपुर पुलिस ने ट्रक से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी महिंद्रा जायलो कार से घूमकर अलग-अलग जगहों पर डीजल चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 670 लीटर डीजल जब्त किया है। इसमें जायलो कार से 415 लीटर, बटकीडोह से 75 लीटर और सातलदेही के एक स्टॉक रूम से 180 लीटर डीजल बरामद हुआ। यह कार्रवाई ट्रक चालक राजकिशोर दुबे की शिकायत पर हुई। उन्होंने 12 अक्टूबर को बताया था कि 7 अक्टूबर को घोड़ाडोंगरी टोल प्लाजा पर खड़े उनके ट्रक से 180 लीटर डीजल चोरी हो गया था। गिरफ्तार आरोपियों में शिवबालक मर्सकोले (27), विकास उइके (22), राजेश अहाके (22) और अनिल मर्सकोले (40) शामिल हैं। सभी चोपना थाना क्षेत्र के डुलारा गांव के निवासी हैं। मुख्य आरोपी अनिल मर्सकोले पर पहले भी चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह की अन्य वारदातों की जांच कर रही है।
Source link
डीजल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 4 आरोपी गिरफ्तार:जायलो कार से करते थे चोरी, 670 लीटर डीजल जब्त
