![]()
अमृतसर| पंजाब सरकार के आदेशानुसार डॉ. भारती धवन ने अमृतसर के नए सिविल सर्जन के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न वेलफेयर एसोसिएशनों ने उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान डॉ. धवन ने अधिकारियों को ईमानदारी और समर्पण से काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर पाल कौर, डॉ. रश्मि विज, डॉ. नीलम भगत, डॉ. मनजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
डॉ. भारती धवन ने संभाला सिविल सर्जन अमृतसर का पदभार
