Headlines

डोंगरगढ़ में 6 बाइक चुराने वाला 'गोलू' गिरफ्तार:चोरी की गाड़ियां सस्ते में बेचता था, 3 खरीदार भी जेल पहुंचे




राजनांदगांव में डोंगरगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी चोरी की गाड़ियां 1,500 से 5,000 रुपए तक में बेच देता था। रेलवे स्टेशन से चोरी हुई थी एक्टिवा मामला आरई-3 रेलवे कॉलोनी निवासी हरीहर महतो की शिकायत के बाद सामने आया। 28 सितंबर को वे ड्यूटी पर जाते समय अपनी ग्रे रंग की एक्टिवा (MH 49 AX 2090) रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ी करके गए थे। रात करीब 11 बजे लौटे तो एक्टिवा गायब थी। शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। 1,500 रुपए में खरीदी थी चोरी की एक्टिवा जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की एक्टिवा एक बत्ती पांच रास्ता के पास अजय यादव के पास है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अजय को पकड़ लिया। पूछताछ में अजय ने बताया कि उसने यह एक्टिवा 28 सितंबर को गिरवर उर्फ गोलू यादव से 1,500 रुपए में खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने गिरवर की तलाश शुरू की। मुख्य आरोपी गोलू भी पकड़ा गया अजय की जानकारी के आधार पर पुलिस ने गिरवर उर्फ गोलू यादव को छिरपानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें बेचता था। पुलिस ने गिरवर के पास से एक स्प्लेंडर बाइक (CG 08 F 0378) भी बरामद की। उसने यह बाइक रेलवे स्टेशन के पास छिपाकर रखी थी। चोरी की बाइक खरीदने वाले दो और आरोपी पकड़े गिरवर से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले दो और लोगों को गिरफ्तार किया। वासु मंडावी: उसके पास से करीब 30 हजार रुपए की HF Deluxe बाइक मिली। उसने यह बाइक गिरवर से 5 हजार रुपए में खरीदी थी। आकाश यादव: उसके पास से करीब 20 हजार रुपए की Passion Pro बाइक बरामद हुई। उसने इसे गिरवर से 1,800 रुपए में खरीदा था। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास बाइक के दस्तावेज नहीं मिले। चोरी की संपत्ति खरीदने और छिपाने के मामले में दोनों के खिलाफ BNS की धारा 317(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ में 2 और चोरी की बाइक मिलीं मुख्य आरोपी गिरवर यादव को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान डोंगरगढ़ थाने में दर्ज दो अन्य मामलों से जुड़ी 2 और चोरी की बाइक बरामद हुईं। इन दोनों की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी गिरवर यादव (26), निवासी बजरंगपुर नवागांव, राजनांदगांव अजय यादव (38), निवासी एक बत्ती पांच रास्ता, डोंगरगढ़ वासु मंडावी (20), निवासी एक बत्ती पांच रास्ता, डोंगरगढ़ आकाश यादव (25), निवासी बुधवारापारा, डोंगरगढ़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *