Headlines

किशनगंज में नदी में तैरता मिला युवक का शव:2 अक्टूबर से था गायब; पश्चिम बंगाल का रहने वाला, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा




किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत के जनता हाट स्थित भेड़भेरी घाट के पास शनिवार को डोंक नदी में एक युवक का शव तैरता मिला। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के चौपड़ा थाना क्षेत्र के दुलाईगच्छ निवासी विकास सोरेन (22) के रूप में हुई है। वह सुभाष सोरेन का बेटा था। विकास 2 अक्टूबर से चौपड़ा थाना क्षेत्र के जागीरगच्छ घाट से लापता था। स्थानीय लोगों ने नदी में देखा शव शनिवार शाम स्थानीय लोगों ने भेड़भेरी घाट के पास नदी के पानी में शव को तैरते देखा। इसके बाद लोगों ने आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर पोठिया थाना के एसआई महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा तैयार किया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया गया। चौपड़ा पुलिस और परिजनों को दी गई सूचना पोठिया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कैप्टन संजय पांडे ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है। उसके परिजनों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के चौपड़ा थाना की पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा। युवक की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *