Headlines

तरनतारन में टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू:8 टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों और 5 टीबी विजेताओं को किया सम्मानित




तरनतारन जिले में टीबी जैसी गंभीर बीमारी के पूर्ण उन्मूलन की दिशा में एक अहम पहल करते हुए ‘J.O.S.H.’ (जोश)-टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की गई है। डिप्टी कमिश्नर राहुल और सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन के नेतृत्व में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में जिला टीबी अधिकारी डॉ. रुपिंदरजीत कौर और उनकी टीम द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. आदित्य शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. संदीप धवन, रेडक्रॉस सोसायटी से सरदारजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा टीबी मुक्त घोषित की गईं 8 पंचायतों के सरपंच, बीमारी को हराकर पूरी तरह स्वस्थ हुए 5 ‘टीबी विजेता’ (TB Winners) और जिला टीबी टीम के सदस्य शामिल हुए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों और टीबी विजेताओं का सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने जिले की 8 टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों और बीमारी पर फतह हासिल करने वाले 5 टीबी विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीण स्तर पर जागरूकता फैलाने, संदिग्ध मरीजों की पहचान कराने और टीबी मुक्त वातावरण तैयार करने में इन सरपंचों और विजेताओं के सराहनीय योगदान की जमकर प्रशंसा की। जनभागीदारी, समय पर जांच और पूरा इलाज ही बचाव की कुंजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि टीबी की रोकथाम और इसे समाज से पूरी तरह खत्म करने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय पर बीमारी की पहचान, त्वरित जांच और बिना बीच में छोड़े पूरा इलाज ही टीबी से मुक्ति का एकमात्र रास्ता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को जोड़कर ‘टीबी मुक्त भारत’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को जिला स्तर पर मजबूती से लागू करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *