Headlines

तरनतारन में दरांती दिखाकर युवक का पर्स छीना:बाइकसवार तीन बदमाशों ने की वारदात, पहचान के बाद पुलिस दो को किया गिरफ्तार




तरनतारन जिले के गांव पंगोटा के पास ईंट भट्टे के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को तेजधार हथियार (दरांती) दिखाकर पर्स लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हरिके थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनके तीसरे साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में पंगोटा निवासी निर्भय सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त लवप्रीत सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था। जैसे ही वे ईंट भट्टे के पास पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर तीन युवक आए और उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दरांती दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया और निर्भय का पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए। पर्स में कुछ नकदी और महत्वपूर्ण कागजात मौजूद थे। पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार पीड़ित निर्भय सिंह ने आरोपियों की पहचान अंग्रेज सिंह उर्फ गुरमेज सिंह (निवासी घड़का), गुरसेवक सिंह निक्का (निवासी पखोपुर) और बिल्ला (निवासी चोहला साहिब) के रूप में की। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी अंग्रेज सिंह और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के तीसरे फरार आरोपी बिल्ला को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *