Headlines

तरनतारन में स्कॉलरशिप में हेराफेरी का खुलासा:दशमेश पब्लिक स्कूल में 27 स्टूडेंट्स का रिकॉर्ड नहीं मिला, प्रिंसिपल, हेड व क्लर्क पर केस




तरनतारन जिले के हरिके पुलिस थाने में केंद्र सरकार द्वारा जरूरतमंद स्कूली बच्चों के लिए भेजी जाने वाली छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) की राशि में गड़बड़ी करने का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने दशमेश पब्लिक स्कूल, कोटदाता पट्टी के प्रिंसिपल, स्कूल हेड और क्लर्क के खिलाफ पैसों की हेराफेरी और रिकॉर्ड न पेश करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। फिजिकल इंस्पेक्शन में खुली पोल; 27 छात्रों का रिकॉर्ड गायब रिकॉर्ड्स की पड़ताल की जा रही है जांच रिपोर्ट के आधार पर हरिके थाने के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी और सरकारी निधि में हेराफेरी के आरोप में स्कूल प्रिंसिपल मधु बाला, स्कूल हेड सतिंदरपाल सिंह पुत्र नानक चंद, निवासी वार्ड नंबर 17, पट्टी, क्लर्क हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *