![]()
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मदन राठौड़ ने कहा- गहलोत की समाज में बनी छवि धूमिल हो रही है। मदन राठौड़ ने कहा- कांग्रेस कभी 240 तो कभी 300-400 लोगों को निर्वाचन आयोग के सामने ले जाने की बात करती है। आयोग के सामने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को ले जाने का कोई प्रावधान नहीं है। कांग्रेस इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। विपक्ष को वास्तव में कोई शिकायत है तो उसे नियमों के अनुसार आयोग के सामने अपनी बात रखनी चाहिए। राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर गहलोत से सवाल उन्होंने कहा- गहलोत अपने नेता राहुल गांधी के व्यवहार पर क्यों नहीं बोलते। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महिला पुलिसकर्मी के साथ राहुल गांधी के कथित व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र को शर्मसार करता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद बेहद सम्मानजनक है और इस पद पर बैठे व्यक्ति को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। राठौड़ ने गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राहुल गांधी को मर्यादा में रहने की सलाह देनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस नेतृत्व पर अपने नेताओं के व्यवहार को लेकर सवालों से बचने का आरोप भी लगाया।
Source link
मदन राठौड़ बोले- गहलोत की छवि खराब हो रही:राहुल गांधी के व्यवहार पर क्यों नहीं बोलते, कांग्रेस केवल सुर्खियां बटोरने के लिए कर रही नौटंकी
