![]()
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तरनतारन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भिखीविंड इलाके में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक कार में सवार तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 किलोग्राम हेरोइन, 930 ग्राम अफीम और 950 ग्राम महंगी ‘आइस’ (मेथामफेटामाइन) की बड़ी खेप बरामद की गई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार (नंबर PB-01-A-9271) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।गिरफ्तारआरोपियों की पहचान अवतार सिंह उर्फ भड़कीला (निवासी कलोली बाबा दीप सिंह पजुविंड, गांव चक बांबा, भिखीविंड), हरचंद सिंह (निवासी मस्तगढ़, खेमकरण) हरमनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी (निवासी गुरु नानकपुरा रोड, शाह कॉलोनी, अमृतसर) के रुप में हुई है। इनके ऊपर पहले से कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने कोर्ट से रिमांड पर लिया है। चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी पुलिस के अनुसार, भिखीविंड क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान उक्त संदिग्ध कार को रोका गया। कार में सवार तीनों युवकों की गतिविधियों पर शक होने पर जब गाड़ी और उनकी व्यक्तिगत तलाशी ली गई, तो हेरोइन, अफीम और आइस ड्रग्स की यह बड़ी खेप बरामद हुई। इस संबंध में थाना भिखीविंड में मुकदमा नंबर 147 (दिनांक 04.10.2026) के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 22(सी), 18 और 29 के अधीन गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो की पहले से आपराधिक पृष्ठभूमि रही है> आरोपी पर पहले से दर्ज हैं केस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारी अब इन नशीले पदार्थों के मुख्य स्रोत (Source of Supply), सीमा पार या स्थानीय नेटवर्क और इस धंधे में शामिल अन्य साथियों के बारे में गहन पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान ड्रग सप्लाई चेन को लेकर कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Source link
तरनतारन में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 3 किलो हेरोइन बरामद:930 ग्राम अफीम, 950 ग्राम आइस भी मिली, आरोपियों दर्ज पहले से केस
