Headlines

तरुण चुघ बोले- राहुल के बयानों में दिखती है ईर्ष्या:चुनावी हार से हताश हैं, मनोचिकित्सक से इलाज कराएं; पंजाब सरकार को भी घेरा




भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब सरकार पर आज तीखा हमला किया। उन्होंने राहुल गांधी की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया दी और उनके बयानों पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही, कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार को घेरा। चुघ ने कहा कि राहुल के बयानों में कुंठा, ईर्ष्या, हताशा और निराशा दिखती है। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपील की कि वे राहुल गांधी का किसी अच्छे मनोचिकित्सक से इलाज कराएं। चुघ ने आरोप लगाया कि चुनावी हार के कारण राहुल हताश हैं। देश की संस्थाओं व लोकतांत्रिक व्यवस्था को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी पाकिस्तान जैसी भाषा बोलते दिखे
भाजपा सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी ताकतों और जॉर्ज सोरोस के कहने पर भारतीय संस्थाओं और चुनाव आयोग के खिलाफ बयान दे रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के शौर्य और मनोबल को लेकर भी राहुल गांधी पाकिस्तान जैसी भाषा बोलते दिखे। दिनदहाड़े बालियां छीने जाने की घटना का जिक्र
पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चुघ ने तरसिक्का थाना क्षेत्र के पास एक महिला सरपंच से दिनदहाड़े बालियां छीने जाने की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। पंजाब पुलिस ने ऐसी किसी एडवाइजरी को फर्जी बताया
चुघ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों के कारण पंजाब पुलिस का मनोबल कमजोर हुआ है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमले हुए हैं। पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाने की घटनाएं भी सामने आई हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए वर्दी न पहनने जैसी कथित एडवाइजरी का भी जिक्र किया। हालांकि, पंजाब पुलिस ने ऐसी किसी एडवाइजरी को फर्जी बताया है। रंगदारी मांगने वालों का दबदबा बढ़ रहा
चुघ ने कहा कि सीमावर्ती राज्य पंजाब में गैंगस्टरों और रंगदारी मांगने वालों का दबदबा बढ़ रहा है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की जिम्मेदारी जनता को सुरक्षा देना है, न कि ऐसी एडवाइजरी जारी करना। भाजपा नेता ने राज्य सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *