चंडीगढ़ | सेक्टर-22 में रेस्टोरेंट के बाहर युवक पर तलवार और डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। फरीदकोट निवासी सरबप्रीत सिंह की शिकायत पर थाना-17 पुलिस ने करमपाल सिंह ग्रेवाल, हरमन बैंस, युवराज सिंह, बाबर मान, राजवीर, बलराम और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 31 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह कार में बैठा था। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर तलवार और डंडों से हमला कर दिया। उसकी कार को भी नुकसान पहुंचाया।
Source link
तलवार और डंडों से किया हमला, केस दर्ज
