Headlines

स्विमिंग पूल के किनारे बच्चे की मौत का लाइव VIDEO:नहाने के बाद किनारे बैठा, असहज महसूस किया, उठते ही लड़खड़ाया, फिर बैठा और गिर पड़ा; 1 मिनट खत्म




लुधियाना में 15 साल के एक बच्चे की स्विमिंग पूल के किनारे बैठे-बैठे मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। बच्चा नहाने के बाद अपने साथी के साथ किनारे पर बैठा था। अचानक वह अहसहज महसूस करने लगा और अंगड़ाई लेता रहा। जब वो ज्यादा परेशान होने लगा तो अपनी जगह से उठा और चलने लगा, लेकिन उससे चला नहीं गया। वो लड़खड़ाने लगा, नीचे न गिर जाऊं तो वो तेजी से वहीं पर आकर बैठ गया जहां वो अपने दोस्त के साथ बैठा था। अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वंश को काफी समय से हार्ट की प्रॉब्लम थी और दिल्ली एम्स से उसका इलाज चल रहा था। बच्चा वार्ड नंबर 87 बिंद्रा कॉलोनी का रहने वाला है। उसकी एक छोटी बहन है। घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है लेकिन उसी मौत का वीडियो अब सामने आया है। वंश के पिता विक्की कपड़े का कारोबार करते हैं। माता पिता आज उसकी अस्थियों को विसर्जित करने के लिए हरिद्वार गए हैं। वंश की मौत से पहले के आखिरी पलों में क्या क्या हुआ सिलसिलेवार जानिए… बच्चे की लाइव मौत के PHOTOS:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *