![]()
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर उत्तर को तिरंगे के रंग में रंगने के लिए कानपुर बीजेपी ने 10 से 15 अगस्त तक राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की है। नवीन मार्केट स्थित जिला कार्यालय में शनिवार शाम 5 बजे से जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मंडल स्तर से लेकर जिला स्तर तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। 13 अगस्त को निकलेगी जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक जिले के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके बाद 13 अगस्त को सुबह 10 बजे गांधी प्रतिमा, फूलबाग से जिला स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा शुरू होगी। यात्रा भारत माता प्रतिमा, घंटाघर तक जाएगी। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
14 अगस्त को मौन जुलूस और संगोष्ठी
विभाजन विभीषिका दिवस पर 14 अगस्त को कल्याणपुर-पनकी रोड स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप से पारस गेस्ट हाउस तक मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद विभाजन की त्रासदी और उसके दर्द को याद करते हुए संगोष्ठी आयोजित होगी।
शहीदों की प्रतिमाओं पर चलेगा स्वच्छता अभियान
भाजपा कार्यकर्ता 12 से 14 अगस्त तक शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। वहीं 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा और घर-घर तिरंगा अभियान चलाकर लोगों को घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों को केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि हर घर तक तिरंगा और हर हृदय तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा। ये रहे मौजूद बैठक में तिरंगा यात्रा संयोजक जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, शिवांग मिश्रा, जन्मेजय सिंह, सत्यम गुप्ता, नवाब सिंह, पारस मदान, किरन तिवारी, रीता पासवान, शालिनी कटियार, सुरेंद्र गुप्ता, मोनेन्द्र राजपूत, विनोद पाल, प्रशांत त्रिपाठी, शैल शुक्ला, आशीष बाजपेई, सरोज सिंह, राधा सैनी, प्रभाकर अवस्थी, पूनम कंवर, भावना बाजपेई, सुरेश गुप्ता सहित सभी मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी मौजूद रहे।
Source link
तिरंगे के रंग में रंगेगा कानपुर:कानपुर में 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, अभिनव दीक्षित बोले- जनमानस में देशभक्ति का संदेश पहुंचांएगे
