![]()
गोरखपुर में तीज की तैयारियां जोरों पर है। शहर के तमाम पार्लर, श्रृंगार और मेहंदी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इस बार तीज में अजरक प्रिंट की राजस्थानी साड़ी की डिमांड सबसे ज्यादा रही। वहीं महिलाएं HD और नो मेकअप लुक ज्यादा पसंद कर रही हैं। चेहरे पर बेहतरीन निखार के लिए हाइड्रा फेशियल ट्रेंडिंग है। साथ ही बालों का एडवांस लेयर कट श्रृंगार में चार चांद लगाएगा। इसके अलावा 3D और अरेबिक मेहंदी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। व्रत रखने वाली दीक्षा का कहना है कि तीज एक बहुत ही स्पेशल दिन होता है। इस दिन हम अपने सुहाग के लिए व्रत रखते हैं। शिव पार्वती से कामना करते हैं कि पति का स्वास्थ्य अच्छा रहे और उम्र लंबी हो। इस दिन के लिए हम बहुत उत्साहित हैं। नए कपड़ें और नई ज्वेलरी पहन कर हम तैयार होंगे। साथ ही अपने बीजी लाइफ में से एक दिन अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छे से बिताने का मौका मिलेगा। गुजरात, दिल्ली से आया स्पेशल कलेक्शन
गोलघर स्थित कृपाल साड़ी सेंटर के प्रोप्राइटर दिलीप वलानी ने बताया कि हर बार तीज के लिए हम साड़ियों की खास कलेक्शन लेकर आते हैं। इस बार भी राजस्थान, गुजरात, कोलकाता, जयपुर, दिल्ली और बनारस से तीज स्पेशल साड़ियां आई थीं। कस्टमर्स को सबसे ज्यादा अजरक प्रिंट की राजस्थानी साड़ी पसंद आई। इसकी कम से कम 100 पीस बिक चुकी है। इस साड़ी में राजस्थान के ट्रेडिशनल डिजाइंस खूबसूरत ढंग से प्रिंट किया गया है। साथ ही ये लाइट वेट में होती है। पहनने में आसानी होती है। इसलिए लोग इसे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा बंधेज, बनारसी शिफॉन, सिल्क, कॉटन सिल्क, चंदेरी कॉटन फेब्रिक की साड़ियां भी बहुत ज्यादा पसंद की गई। सबसे ज्यादा ब्राइट कलर और लाइट वेट की साड़ियां बिकी हैं। सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग नो मेकअप लुक वहीं क्लिकपॉइंट सैलून एंड पार्लर की मेकअप आर्टिस्ट सोनी ने बताया कि तीज को लेकर पिछले एक हफ्ते से पार्लर में रौनक ज्यादा है। तमाम क्लाइंट फेशियल, हेयर और मेकअप की बुकिंग के लिए आ रहे हैं। स्किन को ग्लोइंग और अट्रैक्टिव बनाने के लिए सबसे ज्यादा हाइड्रा फेशियल करवाया जा रहा है। इससे चेहरा डीप क्लीन होता है और खूबसूरत निखार आती है। साथ ही कई लोगों ने HD और नो मेकअप लुक के लिए बुकिंग की है। HD मेकअप लॉन्ग लास्टिंग होता है और पसीने के साथ बाहर नहीं निकलता। साथ ही सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग नो मेकअप लुक है। इसमें मेकअप प्रोडक्ट के हल्के लेयर से मेकअप की जाती है, जो नेचुरल लुक देता है। उन्होंने बताया कि श्रृंगार में चार चांद लगाने के लिए ज्यादातर महिलाओं ने एडवांड लेयर कट स्टाइल के बाल कटवाएं हैं, जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इसमें बालों की लंबाई बनी रहती है और आगे से फेस पर बढ़िया लुक देता है। वर्किंग वीमेन को खास लग रही अरेबिक स्टाइल मेहंदी
मेहंदी आर्टिस्ट प्रदीप ने बताया कि तीज को लेकर हमारे दुकान पर महिलाओं का रुझान शनिवार से ज्यादा बढ़ा है। सुबह से ही सैकड़ों लोगों ने मेहंदी लगवाई है। सबसे ज्यादा पसंद 3D मेहंदी की जा रही है। यह देखने में काफी अट्रैक्टिव होती है और नहीं बहुत लाइट होती है या भरी हुई लगती है। इसके अलावा ऑफिस और अन्य वर्किंग महिलाएं अरेबिक मेहंदी की पसंद कर रही हैं। यह सिंपल और स्टाइलिश होता है। हमारे यहां मेहंदी का रेट एक हाथ के लिए 300 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए तक है। बाकी डिजाइन के हिसाब से और बढ़ भी सकता है। श्रृंगार के दुकान पर लगी भीड़
वहीं मेकअप संबंधी सामान की खरीदारी के लिए गोलघर, रेती और शहर के अन्य जगहों पर श्रृंगार की दुकानों में भी महिलाओं की भारी भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। अपने ड्रेस के सेट की चूड़ी, बिंदी आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉपिंग करने पहुंच रही है। बाजार में तीज किट 150 रुपए से 650 तक अवेलेबल हैं।
Source link
तीज पर राजस्थानी अजरक प्रिंट की साड़ी का क्रेज:गोरखपुर में HD मेकअप कर सजेंगी महिलाएं, बोली- यह दिन हमारे लिए बेहद खास
