Headlines

Shivraj Singh Chouhan Statement | Jitu Patwari Modi Slogan Controversy baat khari hai


मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

जब मोदी.. मोदी.. बोलने लगे जीतू पटवारी भोपाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोदी-मोदी की रट लगा दी। जिस अंदाज में उन्होंने मोदी-मोदी के नारे लगाए, उसकी जमकर चर्चा हो रही है।

दरअसल, पटवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तंज कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने भाजपा को केंद्र और राज्य, दोनों में सरकार बनाने का मौका दिया। सांसद, विधायक और महापौर चुने, लेकिन अब यही सरकार लोगों को वोट देने की सजा दे रही है।

जीतू पटवारी भोपाल का मास्टर प्लान अब तक जारी नहीं होने के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के नाम के नारे भी लगवाए। वे खुद कई बार राहुल… राहुल… राहुल बोले और कहा कि अब लोग राहुल-राहुल करने लगे हैं।

अब तंज करने वाले कह रहे हैं कि लोगों के मन में क्या है, ये तो लोग ही जानें। हां, जीतू पटवारी के मन में क्या है और वे राहुल गांधी की रट क्यों लगा रहे हैं, ये जरूर समझ आ रहा है।

भोपाल में मास्टर प्लान जारी नहीं होने के विरोध में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते जीतू पटवारी।

भोपाल में मास्टर प्लान जारी नहीं होने के विरोध में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते जीतू पटवारी।

शिवराज सिंह ने मोदी की जमकर तारीफ की इधर, छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भारत के लिए भगवान का वरदान बताया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस परेशान हो रही है कि मोदी-मोदी क्यों होता है। मोदी दुनिया में हिंदुस्तान को शिखर पर ले जा रहे हैं, इसलिए मोदी-मोदी होता है।

केंद्रीय मंत्री ने मंच से यह अपील भी की है कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उन्हें आशीर्वाद देने के लिए अपने घरों में एक दीया जरूर जलाएं।

अब लोग कह रहे हैं कि मामा जी भी मोदी के जबरदस्त मुरीद हैं और जब मुरीदी इतनी गहरी हो, तो चर्चा तो होनी ही है।

छत्तीसगढ़ में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

छत्तीसगढ़ में एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

पुल को लेकर सवाल पर भड़क गए सांसद जी सिवनी जिले के दौरे पर आए भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एक पुल निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि हमने इतने सारे काम किए हैं। कभी उन कामों के बारे में आपने बात नहीं की, कमी के बारे में आप जरूर बात करते हैं।

इसके बाद सांसद यह कहते हुए अपनी कार में बैठ गए कि मैंने कागज ले लिए हैं। सांसद के इस व्यवहार पर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। अब इसकी जमकर चर्चा हो रही है

अब लोग कह रहे हैं कि सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एक जनप्रतिनिधि हैं। जनता ने उन्हें चुनकर संसद में भेजा है। ऐसे में उनसे सवाल नहीं होंगे तो किससे होंगे?

सिवनी में एक पुल निर्माण से जुड़े सवाल पर भड़क गए भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते।

सिवनी में एक पुल निर्माण से जुड़े सवाल पर भड़क गए भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते।

और अब अंदर की बात.. ग्रीन बिल्डिंग में लिफ्ट के लिए मारामारी भोपाल में करीब 74 करोड़ रुपए की लागत से बनी 8 मंजिला बिल्डिंग ग्रीन बिल्डिंग के नाम से मशहूर है। लेकिन इन दिनों यहां लिफ्ट के लिए मारामारी मची हुई है। बिल्डिंग में लगी 6 लिफ्ट में से 4 खराब हैं।

बची 2 लिफ्ट में से एक लिफ्ट वहां की प्रशासनिक मुखिया ने अपने लिए रख ली है। अब बाकी बची एक लिफ्ट में आने-जाने के लिए अधिकारी-कर्मचारी आपस में टकराते रहते हैं।

और हां, इस बिल्डिंग को ग्रीन बिल्डिंग बनाने के दावे के साथ यह भी कहा गया था कि यहां एसी लगाने की जरूरत नहीं होगी। बिल्डिंग को वेल-वेंटिलेटेड बनाया गया है। लेकिन अब हालात ये हैं कि यहां एसी लगाने का काम शुरू हो गया है।

यानी ग्रीन बिल्डिंग में लिफ्ट कम पड़ गईं और बिना एसी के रहने का दावा भी गर्मी में पिघल गया।

इनपुट सहयोग – बृजेंद्र मिश्रा (भोपाल), विनोद सोनी (सिवनी)

ये भी पढ़ें – ट्रंप के ऐलान के बाद ट्रेंड में आए शिवराज: मनमुटाव की खबरों के बीच साथ दिखे सीएम और प्रदेश अध्यक्ष

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ऐलान के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। दरअसल, ट्रंप ने उनकी पार्टी के चुनाव जीतने पर हर अमेरिकी वयस्क को 5 हजार डॉलर देने का वादा किया है। अब सोशल मीडिया पर इसे शिवराज सिंह की लाड़ली बहना योजना से जोड़ते हुए तरह-तरह के पोस्टर वायरल हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *