Headlines

तीसरी सोमवारी पर 1.5 लाख से अधिक डाक बम रवाना:बांका से बाबा धाम के लिए उमड़ी शिवभक्तों की भीड़




सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर बांका में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर रहा। रविवार देर रात 12:30 बजे तक 1.5 लाख से अधिक पैदल डाक बम बाबा धाम के लिए रवाना हुए। ये कांवरिया 24 घंटे के भीतर बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। डीजे के भक्ति गीतों पर झूमते हुए डाक बम बाबा धाम के लिए रवाना हुए। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। देर रात तक सेवा शिविर द्वारा श्रद्धालुओं की भक्ति भाव से सेवा की गई। जिससे डाक बम को राहत मिली। डाक कांवरियों का यह जत्था रजौन के भागलपुर-हंसडीहा एनएच 133 ई मुख्य मार्ग से गुजरता दिखा। भक्ति के साथ देशभक्ति का भी माहौल डाक बमों को अपनी यात्रा के दौरान कहीं रुकना नहीं होता है और उन्हें लगातार चलते रहना पड़ता है। सावन के साथ नाग पंचमी भी होने के कारण इस बार डाक बमों की संख्या अत्यधिक रही। डाक कांवरियों की भारी भीड़ से रायपुरा केमिकल फैक्ट्री, कटियामा, राजावर, रजौन और पुनसिया,बाराहाट सहित पूरा कांवरिया पथ केसरिया रंग में रंग गया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। केसरिया वस्त्रों में शिवभक्तों की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकते हुए पूरे जोश के साथ आगे बढ़ती रहीं। कई श्रद्धालु हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे, जिससे भक्ति के साथ देशभक्ति का भी माहौल देखने को मिला। प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क डाक बमों की भीड़ देखने के लिए सड़क किनारे ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही। कांवरियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए थे, जहां नींबू पानी, फल, दवाइयां, आयोडेक्स और ठंडा-गर्म पानी उपलब्ध कराया जा रहा था। देर रात तक इन सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं की सेवा जारी रही। भारी भीड़ के कारण कई जगह सड़क पर पैदल चलने तक की जगह नहीं बची थी। वहीं, विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। बीडीओ अंतिमा कुमारी, सीओ विश्वजीत कुमार, राजस्व पदाधिकारी सूरजेश्वर श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष महेश कुमार और नवादा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार सहित कई अधिकारी एवं जिला प्रशासन के कर्मी कांवरिया मार्ग पर व्यवस्था संभालते नजर आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *