Headlines

त्योहारी सीजन में यात्रियों को साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सौगात:प्रयागराज-विशाखापटनम के बीच चलेगी ट्रेन, बिलासपुर, रायगढ़, पेंड्रारोड, अनूपपुर और शहडोल में स्टॉपेज




त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज और विशाखापटनम के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन 16-16 फेरे लगाएगी। इससे प्रयागराज, बिलासपुर, रायगढ़ समेत रास्ते के कई शहरों के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04159 प्रयागराज-विशाखापटनम साप्ताहिक स्पेशल 14 अगस्त से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से चलेगी। इस दौरान ट्रेन के कुल 16 फेरे होंगे। ट्रेन प्रयागराज से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को दोपहर 1:30 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी। 15 अगस्त से हर शनिवार चलेगी ट्रेन वहीं, गाड़ी संख्या 04160 विशाखापटनम-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल 15 अगस्त से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह विशाखापटनम से दोपहर 3:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। बिलासपुर समेत इन स्टेशनों पर ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर और रायगढ़ में ट्रेन का स्टॉपेज रहेगा। इसके अलावा झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटिलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगढ़ा, कूनेरु, पार्वतीपुरम, बोब्बिली और विजयनगरम में भी व्यावसायिक ठहराव दिया गया है। बिलासपुर में रात 10:15 बजे पहुंचेगी प्रयागराज से चलने वाली ट्रेन के निर्धारित समय के अनुसार शहडोल शाम 6:15 बजे, अनूपपुर 6:55 बजे, पेंड्रारोड 7:38 बजे और बिलासपुर रात 10:15 बजे पहुंचेगी। बिलासपुर में 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन 10:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद रायगढ़ रात 12:25 बजे पहुंचेगी और 12:30 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में विशाखापटनम से चलने वाली ट्रेन रायगढ़ सुबह 3:55 बजे, बिलासपुर सुबह 6 बजे, पेंड्रारोड 8:33 बजे, अनूपपुर 9:20 बजे और शहडोल सुबह 10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी 22 कोच की होगी स्पेशल ट्रेन स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 1 पावरकार, 1 एसएलआरडी, 5 जनरल, 7 स्लीपर, 1 एसी-2, 4 एसी-3 और 3 एसी-3 इकोनॉमी कोच शामिल हैं। इससे अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की ताजा जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट Indian Railways Enquiry पर देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *