![]()
दरभंगा में बुधवार की देर रात चश्मे की दुकान में आग लगी थी। दुकान में चश्मा, फ्रेम समेत अन्य सामान जलकर बर्बाद हो गया। दुकानदार के अनुसार करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा कि रात में सभी दुकान बंद थे। इसी दौरान बगल की बिल्डिंग में सो रहे एक कारोबारी को जलने की गंध महसूस हुई। बाहर निकले तो दुकान से धुआं निकलता देखा। जिसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम करीब आधे घंटे के अंदर मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने का खतरा बना हुआ था। हालांकि समय रहते दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। घटना सिमरी थाना चौक स्थित बसतवाड़ा रोड में हसिना टीवीएस के सामने ROYAL OPTICALS में हुई। दुकान में स्टॉक का मिलान किया जाएगा
दुकानदार गौस मोहम्मद खान ने बताया कि आग लगने के बाद दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। चश्मे, फ्रेम और दुकान में रखे अन्य सामान समेत बड़ी मात्रा में सामग्री आग की चपेट में आ गई। वास्तविक नुकसान का आकलन दुकान के सामान की जांच और बचे हुए स्टॉक के मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पर अभी अनुमान है कि 10 लाख का नुकसान हुआ है।
आग फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था
आग जिस स्थान पर लगी, वहां आसपास कई अन्य दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। रात के समय दुकानें बंद होने के कारण आग फैलने की स्थिति में बड़ा नुकसान हो सकता था।
फिलहाल ROYAL OPTICALS में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। शुरुआती स्तर पर आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। अग्निशमन विभाग की जांच और संबंधित स्तर पर की जाने वाली पड़ताल के बाद ही आग के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
Source link
दरभंगा में चश्मे की दुकान में लगी आग:कारोबारी को 10 लाख का नुकसान, आधे घंटे में पहुंची दमकल टीम ने बुझाई लपटें
