Headlines

मुरादाबाद में चला विशेष स्वच्छता अभियान:मौड़ा तैया वेटलैंड में 100 किलो कचरा हटाया गया




‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को छजलैट ब्लॉक के मौड़ा तैया वेटलैंड पर एक विशेष स्वच्छता व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी प्रभाग और परिवर्तन संस्था के इस संयुक्त आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त संगीता सिंह ने पौधरोपण के साथ किया। इस दौरान स्कूली बच्चों को ‘नेचर ट्रेल’ के माध्यम से स्थानीय जैव-विविधता, प्रवासी पक्षियों और वेटलैंड पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण का महत्व समझाया गया। इसके बाद अधिकारियों, स्वयंसेवकों और बच्चों ने मिलकर वेटलैंड के किनारे वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 100 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक व ठोस अपशिष्ट (बोतलें, चिप्स के पैकेट, गिलास) एकत्र कर ग्राम विकास विभाग द्वारा उसका निस्तारण कराया गया। डॉ. अनामिका त्रिपाठी ने बच्चों को विभिन्न वृक्षों की प्रजातियों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद अतिथियों ने वेटलैंड संरक्षण पर स्थानीय लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी, प्रभागीय निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार और परिवर्तन संस्था के अध्यक्ष कपिल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *