Headlines

दल्लीराजहरा BSP में चोरी करने वाले नाबालिग सहित 6 गिरफ्तार:टेलीकॉम एक्सचेंज से कंप्यूटर सामान और खदान से 12 LED उखाड़ी थीं, पूरा माल बरामद




बालोदजिले के दल्लीराजहरा पुलिस ने BSP की संपत्ति चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने BSP के टेलीकॉम एक्सचेंज कार्यालय में सेंध लगाकर कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े सामान और विंडो AC चोरी किया था। इसके बाद राजहरा खदान की डंपर रोड पर बिजली के खंभों से 12 LED फ्लड लाइट भी उखाड़ ली थीं। पुलिस ने चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक भी जब्त की गई है। टेलीकॉम एक्सचेंज से 70 हजार से ज्यादा का सामान चोरी पहली वारदात 26-27 अगस्त की रात की है। BSP राजहरा के असिस्टेंट जनरल मैनेजर समीर कुमार चौबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर टेलीकॉम एक्सचेंज कार्यालय में घुसकर विंडो AC, CPU, की-बोर्ड, माउस, लेन PCI, हार्ड डिस्क, RAM, i5 प्रोसेसर, मॉनिटर, मदरबोर्ड, डिजिटल मल्टीमीटर, स्क्रूड्राइवर टूल बॉक्स और ब्लोवर समेत करीब 70 हजार 350 रुपए का सामान चोरी कर ले गए। खदान से 12 LED फ्लड लाइट उखाड़ी दूसरी घटना 27-28 अगस्त की रात राजहरा खदान की डंपर रोड पर हुई। BSP के असिस्टेंट जनरल मैनेजर शैलेन्द्र पाल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली के खंभों पर लगी सूर्या कंपनी की 150 वाट की 12 LED फ्लड लाइट चोरी हो गई थीं। चोरी गए लाइट फिक्सचर्स की कीमत करीब 36 हजार रुपए बताई गई। चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहे थे दल्लीराजहरा टीआई सुनील तिर्की के मुताबिक, दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने दिव्यांशु सिंह (19), लुजीत साहू (18), शर्मा नेताम उर्फ लकवा (35), सन्नी थापा (20), सुनील महानंद (35) और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ की शुरुआत में संदिग्धों ने चोरी से इनकार किया। अलग-अलग पूछताछ के बाद उन्होंने वारदात करना स्वीकार किया। चार आरोपियों से कंप्यूटर सामान, दो से LED बरामद पुलिस ने दिव्यांशु सिंह, लुजीत साहू, शर्मा नेताम और नाबालिग के कब्जे से चोरी का कंप्यूटर सामान बरामद किया। इनमें विंडो AC, 6 की-बोर्ड, माउस, 3 लेन PCI, हार्ड डिस्क, 2 i5 प्रोसेसर, 3 मॉनिटर, 500 GB की 2 हार्ड डिस्क, एसर के 3 मदरबोर्ड और स्क्रूड्राइवर टूल बॉक्स शामिल हैं। वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक CG 24 Y 0622 भी जब्त की गई। वहीं सन्नी थापा और सुनील महानंद के कब्जे से सूर्या कंपनी की 150 वाट की 12 LED फ्लड लाइट बरामद की गईं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *