Headlines

दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, आंख में गंभीर चोट:पति समेत ससुराल के 4 लोगों पर लात-घूंसों व लाठियों से पीटने का आरोप




हनुमानगढ़ के तलवाड़ा झील थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, 9 सितंबर की रात करीब 11 बजे पति और ससुर ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें उसकी आंख और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। शिकायत और चोटों के आधार पर तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2015 में हुई थी शादी, एक बेटा भी है पीड़िता कंचन (31) पत्नी भीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उसका एक बेटा है। उसका आरोप है कि पति भीम, ससुर सतपाल, सास लिछमा और देवर अभिषेक दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार परेशान करते हैं। महिला के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग कई बार उसके साथ मारपीट कर उसे मायके भेज चुके हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। आंख पर मुक्के-लातें मारीं, खून निकलने का दावा कंचन के मुताबिक, 9 सितंबर की रात पति भीम और ससुर सतपाल ने उसकी आंख पर मुक्के और लातें मारीं। मारपीट में उसकी आंख से खून निकलने लगा और उसे आंख खोलने में परेशानी होने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी पीठ पर भी लातों और लाठियों से हमला किया गया, जिससे चोटें आईं। फोन नहीं दिया तो पड़ोसी के घर पहुंची पीड़िता ने बताया कि मारपीट के दौरान उसे फोन भी नहीं दिया गया। इसके बाद वह किसी तरह पड़ोसी के घर पहुंची और वहां से अपने चाचा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायके वालों को मामले का पता चला। लेने पहुंचे पिता-भाई से भी मारपीट का आरोप 10 सितंबर की सुबह कंचन के पिता इंद्रराज, चाचा भागीरथ और भाई पंकज उसे लेने ससुराल पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान पति भीम ने कंचन के पिता के बाएं हाथ पर लाठी मारी, जबकि ससुर सतपाल ने उसके भाई पंकज के साथ मारपीट की। इसके बाद मायके वाले कंचन को अपने साथ ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने महिला की शिकायत और चोटों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजपाल सिंह कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *