Headlines

हांसी में विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पूरा किया वादा:गुराना में पानी की पाइपलाइन के लिए टेंडर जारी, 1.12 करोड़ रुपए की योजना मंजूर




हांसी जिले में नारनौंद के गांव गुराना की एससी बस्ती में पानी की पुरानी समस्या अब खत्म होने वाली है। बस्ती में नई पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए 1 करोड़ 12 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे बस्ती के लोगों को पानी की दिक्कत से राहत मिलेगी। टेंडर जारी होने की खबर बस्ती के लोगों को बताने के लिए नारनौंद विधायक जस्सी पेटवाड़ गुरुवार शाम गुराना की एससी बस्ती पहुंचे। विधायक का पहुंचने पर बस्ती के लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विधायक का वर्षों पुरानी मांग पूरी करवाने के लिए धन्यवाद किया। चुनाव के समय जस्सी पेटवाड़ ने किया था वादा इस दौरान विधायक जस्सी पेटवाड़ ने बताया कि चुनाव के समय गुराना की बस्ती के लोगों ने उनसे पानी की समस्या बताई थी। तब उन्होंने वादा किया था कि अगर उन्हें सेवा का मौका मिला, तो वे इस समस्या को हल करेंगे। जनता ने उन पर भरोसा किया और अब उसी वादे को पूरा करने के लिए 1.12 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है। विधायक ने कहा कि उनके लिए चुनावी वादा सिर्फ एक घोषणा नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी है। पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद बस्ती के लोगों को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो भरोसा दिखाया है, उसे विकास के कामों से मजबूत करना उनका लक्ष्य है। ‘जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही’ जस्सी पेटवाड़ ने बताया कि नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांवों और बस्तियों में जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। पानी के साथ-साथ सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए विभागों के जरिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। विकास का फायदा समाज के हर वर्ग और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की जगी उम्मीद बस्तीवासियों ने कहा कि पानी की पाइपलाइन की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। अब 1.12 करोड़ रुपए का टेंडर जारी होने से उन्हें जल्द काम शुरू होने और पेयजल समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों ने विधायक जस्सी पेटवाड़ का आभार जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *