![]()
शेखपुरा। भारतीय थल सेना के एक जवान भीम कुमार ने अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या के मामले में स्थानीय कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह पिछले नौ माह से फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसे शेखपुरा जेल भेज दिया। आरोपी जवान मेहूस थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी कृष्णा यादव का पुत्र है। उसकी शादी बरबीघा नगर क्षेत्र के बुल्लाचक मोहल्ला निवासी शैलेन्द्र यादव की पुत्री मोनी कुमारी से हुई थी। मोनी ने एक चार साल की बेटी को जन्म दिया था। दुपट्टे से फांसी लगाकर हत्या कर दी थी
पुलिस के अनुसार, नौ माह पहले भीम कुमार ने दहेज की खातिर अपनी पत्नी मोनी के गले में दुपट्टे से फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के संबंध में मृतका के पिता ने स्थानीय थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी जम्मू-कश्मीर स्थित भारत-पाक सीमा पर तैनात था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। लंबे समय तक गिरफ्तारी न होने पर स्थानीय कोर्ट ने उसके विरुद्ध कुर्की से पहले की कार्रवाई के तहत इस्तहार वारंट जारी किया था। मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के लगातार दबाव और कोर्ट के वारंट के कारण आरोपी ने आखिरकार कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
Source link
दहेज हत्या का आरोपी सेना का जवान सरेंडर:शेखपुरा में 9 महीने से था फरार, पत्नी की फांसी लगाकर हत्या का आरोप
