Headlines

दिनदहाड़े दुकान में घुसकर दुकानदार को चाकू मारा:कोडरमा झड़प के बाद हुई घटना, मौके से मोबाइल का डिब्बा और रसीद मिली




कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद में रविवार दोपहर दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना हुई। इसमें असनाबाद निवासी इम्तियाज अहमद उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी सईद नसीम ने बताया कि वह इम्तियाज की दुकान के बगल में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक गुड्डू की दुकान से निकलकर भागने लगा। इसके तुरंत बाद इम्तियाज भी खून से लथपथ हालत में दुकान से बाहर निकले और भाग रहे युवक का पीछा करने लगे। कुछ दूर जाने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। दुकान के अंदर और बाहर खून के काफी धब्बे मिले हैं। दुकानदार बोला- गौरव ने चाकू से किया हमला सईद नसीम ने अन्य लोगों की मदद से घायल इम्तियाज को निजी वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। वाहन में बैठाते समय इम्तियाज ने घायल अवस्था में बताया कि गौरव कुमार नाम के युवक ने उन पर चाकू से हमला किया है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज हजारीबाग में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुकान से मिला मोबाइल का डिब्बा, रसीद पर गौरव का नाम घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस को दुकान के पास एक प्लास्टिक में नए मोबाइल का डिब्बा और उसकी रसीद मिली। रसीद पर असनाबाद निवासी गौरव कुमार सिंह का नाम दर्ज था। वहीं, दुकान के अंदर काउंटर पर गौरव कुमार सिंह के आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी भी मिली। इन सामानों और घायल के बयान के आधार पर पुलिस को गौरव कुमार सिंह पर हमले में शामिल होने का संदेह है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच कर रही है। दुकान से सड़क तक खून के निशान घटनास्थल पर दुकान के अंदर से लेकर बाहर सड़क तक खून के निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इम्तियाज पर गंभीर हमला किया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। इधर, चाकूबाजी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गौरव इम्तियाज के दुकान पर मोबाइल खरीदने गया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद गौरव वहां से निकलकर बाजार की ओर गया। कुछ देर बाद चाकू लेकर आया और इम्तियाज उर्फ गुड्डू पर हमला कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *