Headlines

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर विभाजन की स्मृतियों की प्रदर्शनी:विस्थापन और मानवीय पीड़ा को किया प्रदर्शित




विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने राजीव चौक और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशनों पर विशेष प्रदर्शनियां लगाई हैं। इनमें विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और साझा इतिहास पर पड़े उसके गहरे प्रभाव को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य विभाजन के दौरान लाखों लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, यातना और विस्थापन की यादों को जीवंत करना है। इसमें उस दौर की प्रमुख घटनाओं और उनके मानवीय प्रभाव को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। डीएमआरसी के अनुसार, विभाजन देश के इतिहास में सबसे बड़े मानवीय विस्थापनों में से एक था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जान गंवाई और लाखों परिवारों को अपना घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। इस त्रासदी का देश के सामाजिक ताने-बाने पर भी गहरा प्रभाव पड़ा। प्रदर्शनी मेट्रो यात्रियों और अन्य आगंतुकों को विभाजन के इतिहास को समझने और उस दौर की पीड़ा पर चिंतन करने का अवसर दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *