![]()
महेंद्रगढ़ में सीआईए नारनौल की टीम ने जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 19 हजार 500 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान के अनुसार, सीआईए नारनौल की टीम गश्त के दौरान मसानी चौक, महेंद्रगढ़ के पास मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बाबूलाल निवासी मोड़ा वाली कॉलोनी की दुकान के साथ बने एक कमरे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने एक रेडिंग पार्टी गठित की और मौके पर दबिश दी। पुलिस ने देखा कि पांच व्यक्ति जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कृष्ण निवासी देवास, प्रवीन निवासी सिसोठ, राजेश निवासी मोड़ा वाली कॉलोनी, कर्मपाल निवासी कुरहावटा और सुरेंद्र निवासी डुलाना के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद किए 19 हजार 500 रुपए मौके पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 19 हजार 500 की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में हरियाणा गैम्बलिंग एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सूचना के आधार पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं जुआ, सट्टा या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आमजन की सजगता और पुलिस के साथ सहयोग से अपराध नियंत्रण में प्रभावी योगदान दिया जा सकता है।
Source link
सीआईए नारनौल ने अरेस्ट किए 5 गैंबलर:पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, हजारों रुपए की नकदी बरामद
