Headlines

दिल्ली में श्रमिकों तक पहुंचेगी सरकारी सेवाएं:सेवा संकल्प अभियान के तहत पहल; सीएम ने 4 मोबाइल नमो श्रमिक सेवा केंद्र वैन शुरू कीं




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिल्ली सरकार ने श्रमिकों और कामगारों तक सरकारी सेवाएं सीधे पहुंचाने की पहल की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय से चार ‘मोबाइल नमो श्रमिक सेवा केंद्र वैन’ को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के निर्माण और विकास में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार की जिम्मेदारी है कि दिन-रात मेहनत करने वाले श्रमिकों तक योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से पहुंचे। मोबाइल नमो श्रमिक सेवा केंद्र चलती-फिरती सुविधा इकाई के तौर पर काम करेंगे। इनके जरिए श्रमिकों को उनके क्षेत्र में ही श्रमिक पंजीकरण और नवीनीकरण की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सरकारी योजनाओं की जानकारी, जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी सहायता, डिजिटल सेवाओं तक पहुंच और विभिन्न सरकारी सुविधाओं व लाभों के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को सरकारी सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। वैन अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद श्रमिकों को मौके पर ही सेवाओं और योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *