Headlines

दिसंबर में मिलेगा सेक्टर-18 में ​सिटी का दूसरा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम



मेजर हॉकी इवेंट्स की मेजबानी के लिए चंडीगढ़ के नए हॉकी स्टेडियम का काम शुरू हो चुका है। सेक्टर-18 के ऐतिहासिक हॉकी स्टेडियम को अपग्रेड किया जा रहा है। यहां एस्ट्रो टर्फ लगाने का काम शुरू हो गया है और दिसंबर में ये तैयार हो जाएगा। 5.33 एकड़ में फैले इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को आधुनिक सुविधाओं के साथ दो नए मल्टी लेवल ब्लॉक (ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी) बनाकर पूरी तरह इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के साथ अपग्रेड किया जाएगा। प्लानिंग के अनुसार स्टेडियम पर 99 मीटर बाय 60 मीटर आकार की नई वर्ल्ड स्टैंडर्ड एस्ट्रोटर्फ बिछेगी। इसके अलावा मैदान के ठीक साथ में यंग प्लेयर्स और ट्रेनीज के अभ्यास के लिए एक अलग ‘ट्रेनी प्ले फील्ड’ भी तैयार की जाएगी, ताकि मेन टर्फ पर दबाव न पड़े और नए खिलाड़ियों का अभ्यास भी लगातार चलता रहे। ऐसे की गई है स्टेडियम की प्लानिंग ब्लॉक-बी (फिटनेस व एडमिनिस्ट्रेशन) नए मैदान पर ये होगा खास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *