Headlines

दुकान गिराने के आरोप पर VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन:निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, सड़क पर जाम लगा




कानपुर के लालबंगला इलाके में एक दुकान पर कब्जे के आरोप को लेकर बुधवार शाम 5 बजे तनाव बढ़ गया। आरोप है कि एक दुकानदार की दुकान को रातों-रात गिरा दिया गया। इस घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल की कानपुर पूर्व इकाई ने धरना-प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन करीब 6 बजे तक चला। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे, जिससे सड़क पर भीड़ बढ़ गई। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन से वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा और जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालते हुए पेट्रोल पंप के पास डायवर्जन किया, ताकि वाहनों का दबाव कम हो सके और जाम न लगे। संगठन के सदस्यों आनंद, करन और संजू ने आरोप लगाया कि दुकानदार के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराकर दुकान गिराने और कब्जे से जुड़े तथ्यों को सामने लाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीड़ित को न्याय मिलने तक वे आवाज उठाते रहेंगे। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। वहीं, थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक बनाए रखने के लिए मौके पर निगरानी रखी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *