Headlines

दुकान से 85 हजार के सामान की चोरी:किराना दुकान व डिजिटल सेवा केंद्र में की वारदात, वेंटिलेटर तोड़ दुकान में दाखिल होने की आशंका




लातेहार के सदर थाना क्षेत्र स्थित डेमू पंचायत के हुंडरू गांव में बुधवार रात एक किराना दुकान और डिजिटल सेवा केंद्र में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान से करीब 35 हजार रुपये नकद और लगभग 50 हजार रुपये का सामान चुरा लिया, जिसकी कुल कीमत 85 हजार रुपये बताई जा रही है। दुकान संचालक नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे उन्होंने दुकान बंद की थी। गुरुवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो दरवाजा खुला मिला। अंदर देखने पर गल्ले से 35 हजार रुपये नकद गायब थे। इसके अलावा, दुकान में रखे कई कीमती सामान भी चोर अपने साथ ले गए थे। दुकान का वेंटिलेटर टूटा मिला जांच करने पर दुकान का वेंटिलेटर टूटा हुआ मिला। नीरज कुमार ने आशंका जताई कि चोर वेंटिलेटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की सूचना लातेहार पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने चोरी से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच की और मामले की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *