Headlines

दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति:2000 करोड़ की कफ सिरप तस्करी में फरार है शुभम, 39 हजार पेज का विदेश मंत्रालय ने सौंपा वारंट




2000 करोड़ रुपए के कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में भगौड़े मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। दुबई में पनाह लिए हुए शुबह की गिरफ्तारी के लिए रेड कार्नर नोटिस जारी करने के बाद अब विदेश मंत्रालय ने दुबई सरकार को 39 पेज का अस्थायी वारंट सौंपा है। इस आधार पर दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर सहमति जताई है। बता दें की कोडीन कफ सिरप मास्टरमाइंड का पासपोर्ट भारत सरकार ने रद्द कर दिया है। लेकिन दुबई का गोल्डन वीजा होने के आधार पर वह दुबई में रह रहा है। गोल्डन वीजा की मियाद दस साल तक होती है। जल्द होगी गिरफ्तारी विदेश मंत्रालय के 39 हजार पेज के अस्थायी वारंट के बाद अब दुबई सरकार ने शुबह की गिरफ्तारी के संकेत दिए हैं। ऐसे में जैसे हो दुबई की सुरक्षा एजेंसियां शुभम को गिरफ्तार करेंगी। भारत से सीबाईआई और उत्तर प्रदेश की पुलिस अधिकारियों की एक टीम उसके प्रत्यार्पण के लिए दुबई रवाना होगी और उसे भारत लेकर आएगी। जहां उसके ऊपर दर्ज मामलों में सुनवाई की जाएगी। दुबई पुलिस के साथ इंटरपोल सक्रीय भारत की मांग और वारंट पर सहमित जताते हुए दुबई सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुबहक के पासपोर्ट, वीजा क्रेडेंशियल, बैंक अकाउंट और स्थानीय ठिकानों पर दुबई पुलिस और इंटिलिजेंस एजेंसियां निगरानी कर रही हैं। उधर इंटरपोल ने सभी 195 सदस्य देशों विशेषकर यूएई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन काउंटर पर रेड कार्नर नोटिस शुभम के लिए जारी कर रखा है। वह किसी तीसरे देश नहीं भाग सकता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *