Headlines

दुष्कर्म पीड़ित के परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार:नाबालिग से दरिंदगी मामले में न्याय और कड़ी कार्रवाई की मांग




नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र में शुक्रवार रात नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 5 अगस्त को हुई नाबालिग से दरिंदगी की घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सिंघार ने पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। सिंघार ने पीड़ित परिवार से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इस घटना को ‘बेहद दुखद और गंभीर’ बताया और कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आर्थिक मदद दी नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एक मासूम बच्ची के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य और नृशंस हत्या ने पूरे मध्यप्रदेश को झकझोर दिया है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े होने की बात कही और अपनी ओर से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई सिंघार ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस जघन्य अपराध की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए। उन्होंने दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने और पीड़ित परिवार को शीघ्र व पूर्ण न्याय सुनिश्चित करने की अपील की। सिंघार ने जोर देकर कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई ही समाज में कानून के प्रति विश्वास कायम कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *