Headlines

देवघर में दो ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार:मोहनपुर से 80 हजार रुपए का मादक पर्दाथ जब्त, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज




देवघर पुलिस ने जिले को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। मोहनपुर थाना क्षेत्र से दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से करीब 80 हजार रुपए का ब्राउन शुगर जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक को 10 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामजोरिया के पास यात्री शेड के पास दो व्यक्ति ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज चौधरी उर्फ सोनू (31) और मनीष कुमार उर्फ सन्नी (23) के रूप में हुई है। सूरज चौधरी बुढ़वाकुरा, मोहनपुर का निवासी है, जबकि मनीष कुमार सिंहरायडीह, मोहनपुर, देवघर का रहने वाला है। इस मामले में मोहनपुर थाना में कांड संख्या 115/2026, दिनांक 10 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसका उद्देश्य ब्राउन शुगर की आपूर्ति के स्रोत और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *