Headlines

देवरगांव के प्राथमिक शाला परिसर में बनेगा शिव मंदिर:नवरात्रि के पहले दिन हुआ भूमिपूजन, ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर बनाने का लिया संकल्प




शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्राम देवरगांव के प्राथमिक शाला परिसर में शिव मंदिर बनाने के लिए भूमिपूजन किया गया। पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान ‘हर हर महादेव’ और ‘शंकर भगवान की जय’ के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा शामिल हुए। मंदिर का निर्माण गांव के सभी लोगों के सहयोग से किया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर निर्माण पूरा करने और गांव में एकता, शांति व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर निर्माण में जाति-धर्म और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी लोग सहयोग करेंगे। इसके लिए तन-मन-धन के साथ श्रमदान भी किया जाएगा। मंदिर को गांव की आस्था और एकता का प्रतीक बनाने की बात कही गई। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि पूरन सिंह धुर्वे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रमेश कोल, पूर्व सरपंच देवशरण टेकाम और धर्म मेश्राम, सचिव उदल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन पैकरा ने सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मां दुर्गा और भगवान शिव के आशीर्वाद से गांव में सुख-समृद्धि और विकास बना रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *