Headlines

देहरा कांग्रेस की नई टीम घोषित, 29 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी:CM की पत्नी के हलके में संगठन का विस्तार; 3 जोन में जल्द कमेटियां होंगी गठित




देहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। इस नई टीम में 29 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। यह कदम देहरा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों को प्रतिनिधित्व देने और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अप्रैल 2026 में कमलेश कुमार को देहरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया था। कमलेश चौधरी के मुताबिक, देहरा कांग्रेस को तीन जोन में बांटा जाएगा। जल्द ही इन तीनों जोनों के अध्यक्षों और उनकी कमेटियों का भी गठन होगा। इसमें महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। चौधरी ने बताया कि देहरा कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। उनके पास करीब 1800 सदस्यों की टीम है, जो विधायक कमलेश ठाकुर के विकास कार्यों और कांग्रेस की विचारधारा को जनता तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। संगठन के सामने अगली चुनौती नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद अब कांग्रेस के सामने इस टीम को सक्रिय करने और तीनों जोनों तक संगठनात्मक ढांचे को पहुंचाने की चुनौती रहेगी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करना भी पार्टी की संगठनात्मक रणनीति का अहम हिस्सा होगा। पुराने कांग्रेसी चेहरों को भी साथ लेकर चलना जरूरी वहीं पुराने कांग्रेसी चेहरों को भी साथ लेकर चलना जरूरी होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायर्ड तहसीलदार सुरेश कुमार, पूर्व केसीसी बैंक निदेशक सुनील कश्यप, कांग्रेस नेता राजकुमार, इंद्रजीत शर्मा, बीडीसी सदस्य सुमित धीमान और युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *