Headlines

बटाला में दिनदहाड़े पादरी की हत्या:घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला, वारदात का CCTV आया सामने; एक आरोपी पर केस




बटाला के गांधी कैंप में दिनदहाड़े पादरी बलविंदर पाल उर्फ लाडी की हत्या कर दी गई। कुछ लोग उनके घर में घुसे और तेजधार हथियार से हमला किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले में हुए विवाद का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। बलविंदर पाल अपने घर में ही चर्च चलाते थे। परिवार के मुताबिक वह घर में अकेले रहते थे। आज सुबह कुछ लोग उनके घर में घुस गए और बलविंदर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे सन्नी ने बताया कि बलविंदर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। थाना सिविल लाइन के प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि बलविंदर पाल की मौत हो चुकी थी। गांधी कैंप निवासी नरेश के खिलाफ केस दर्ज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिवार के बयान पर गांधी कैंप निवासी नरेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *